सुंदरकांड पाठ से हुई जेपी स्कूल के नए सत्र की शुरुआत

1 Min Read

जमशेदपुरः मानगो के संकोसाई जयप्रकाश नगर स्थित स्थित जे पी स्कूल में सत्र 2024 -2025 की शुरुआत से पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी ने भजन और आरती भी की।

जेपी स्कूल की स्थापना 1988 में हुई थी और अपनी परंपरा के तहत सत्र 2024-25 की शुरुआत भगवान को याद कर की गई। इसके तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पंडित अखलेश पांडेय और उनकी टीम ने सुंदरकांड पाठ किया। सुंदरकांड के बाद हवन पूजा और आरती हुई। अंत में सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन जे पी स्कूल ट्रस्ट के द्वारा किया गया था। मौके पर सचिव अर्जुन शर्मा, समाजसेवी विजय तिवारी, विनोद रॉय, प्रदीप शर्मा, राजकिशोर शर्मा, सुशीला शर्मा, रितु शर्मा, नीलकमल शेखर, प्रवीण सिंह, आशुतोष सिंह, उषा गुप्ता, उर्मिला देवी, प्रह्लाद पांडे, मनोज सिंह, एम सिंह, रामानुज सिंह, दिलीप सिंह, मिथिलेश यादव, अशोक चौहान, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रदीप शर्मा, राजकिशोर, अर्जुन राणा, विजय शर्मा, शालिग्राम मिस्त्री, मनोज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article