डिमना लेक में नए साल की धूम, सुरक्षा को लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग अलर्ट

Raj Sharma
1 Min Read

Jamshedpur : नए साल के अवसर पर जमशेदपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां मौजूद पर्यटकों व स्थानीय लोगों से बातचीत की।

ग्रामीण एसपी ने लोगों से अपील की कि वे नए साल का जश्न मनाते समय सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि डिमना लेक और आसपास के कुछ स्थान खतरनाक हो सकते हैं, इसलिए वहां सेल्फी या फोटो लेने से बचें।

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि थोड़ी सी असावधानी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन लोगों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदारी से व्यवहार करने और नियमों का पालन करने की अपील की ताकि सभी लोग नया साल सुरक्षित और खुशी के साथ मना सकें।

Share This Article