24 जून को दुमका जिला के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन करेगी भाजपा

3 Min Read

Mohit Kumar

दुमका : रविवार को दुमका के अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी, दुमका जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ में राज्य के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं दुमका जिला चुनाव अधिकारी प्रकाश सेठ मौजूद रहे ।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की। इस अवसर पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में कहा गया कि आगामी 24 जून को भाजपा दुमका जिला के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन करेगी, ताकि राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनभावनाओं को मुखर किया जा सके। साथ ही 30 जून को वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती को जिले भर में धूमधाम से मनाई जाएगी जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता व्यापक रूप से भाग लेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौर कांत ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, और हर कार्यकर्ता को जनसेवा के संकल्प के साथ समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और विपक्ष के झूठे प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का भी आह्वान किया।

जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, शर्मिला सोरेन, अमरेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज पांडे, पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह बिट्टू, बबलू मंडल, पिंटू साह, मार्शल ऋषिराज टुडू, विवेकानंद राय, जिला मंत्री कालेश्वर लायक, जीतलाल राय, सोनी हेंब्रम, पिंटू अग्रवाल, गोपीनाथ दत्ता, सुजीत यदुवंशी, दीप्तांशु कोचगवे, रूपेश मंडल, ममता साह, श्रीधर दास, फारुख अनवर, रमेश मुर्मू, मृणाल मिश्रा,ओम केसरी, रुद्रनाथ गोराई, सहदेव मरांडी, गणपति पाल, दीपक स्वर्णकार, नरेश चंद्र मंडल, नवल किशोर मांझी, राजू दर्बे, अनूप कुमार, मुरलीधर मंडल, नकुल साह, टिंकू गण, गायत्री जायसवाल, प्रवीण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article