जमशेदपुरः विगत 18 फरवरी को सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने गोलू मछुआ को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
आज पत्रकारों से बात करते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि आरोपी गोलू और घायल रवि के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर एक महीने पूर्व भी विवाद हुआ था। इसके बाद 18 फरवरी की देर रात रवि लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला। तभी गोलू ने अपने अन्य 2 साथियों के साथ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली रवि के कमर को छू कर निकल गयी। इसकी शिकायत रवि ने दूसरे दिन सोनारी थाना में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी कर गोलू को गिरफ्तार करलिया।
पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य 2 की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है। फिलहाल गिरफ्तार गोलू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।