• Latest
  • Trending
देवनद दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शुरू हुआ प्रदूषण समीक्षा अभियान

देवनद दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शुरू हुआ प्रदूषण समीक्षा अभियान

June 5, 2022
74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023
जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

January 25, 2023
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

January 24, 2023
चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

January 24, 2023
दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

January 23, 2023
परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

January 22, 2023
कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

January 22, 2023
दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया  एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

January 22, 2023
मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

January 21, 2023
Retail
Saturday, January 28, 2023
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

देवनद दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शुरू हुआ प्रदूषण समीक्षा अभियान

by Gularya Desk
June 5, 2022
in Jharkhand
देवनद दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शुरू हुआ प्रदूषण समीक्षा अभियान

देवनद-दामोदर को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान के क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में देवनद-दामोदर नद प्रदूषण समीक्षा अभियान की शुरुआत धनबाद के पंचेत से नद पूजन कर की गई। नद पूजन में अभियान दल के सदस्य सहित धनबाद के महत्वपूर्ण लोग भी शामिल थे। आधुनिक चलंत प्रयोगशाला एवं वैज्ञानिकों के साथ श्री राय के मार्गदर्शन में यात्रा दल, मटकुरिया नदी एवं दामोदर नद के संगम स्थल, मटकुरिया नदी के उद्गम स्थल सहित पंचेत, सिन्दरी, झरिया, जामाडोबा, मनईटांड़ आदि स्थानों का भ्रमण निरीक्षण किया। यात्रा के क्रम में श्री राय ने बताया कि बढ़ती शहरीकरण के कारण नगरीय प्रदूषण की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है, जो काफी चिंताजनक है।

श्री राय ने कहा कि कतिपय निजी संस्थाओं को छोड़कर राज्य के किसी भी नगर निगम/नगर पालिका द्वारा सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अधिष्ठापन अपने यहां नहीं कराया गया है। नतीजतन शहरी जल-मल बिना किसी उपचार/परिशोधन के राज्य के नदियों में सीधे गिरा दिया जा रहा है, जिसके कारण जल एवं जलीय जीव, वनस्पतियां प्रदूषित हो गई है, दामोदर नद भी उनमें से एक है। यह नद कई स्थानों पर मृतप्राय हो गई है। नगर विकास विभाग को पहल करते हुए प्राथमिकता के आधार पर राज्य के सभी नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्र में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अधिष्ठापन यथाशीघ्र करना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

श्री राय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धनबाद जिला के अनेक स्थानों पर पौधरोपण भी किया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति होती है, जिसके अध्यक्ष संबंधित जिला के उपायुक्त होते हैं, परन्तु यह समिति राज्य के अधिकांश जिलों में निष्क्रिय हैं। राज्य की विकास योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो अबतक संभव नहीं हो पाया है। 15वें वित्त आयोग के द्वारा जो विकास की राशि प्राप्त हुई है, उसका सही इस्तेमाल हो, यह आवश्यक है। पंचायतों/गांवों/ कस्बों में उस राशि से बुनियादी संरचना का विकास हुआ है या नहीं, इसकी निगरानी के लिए राज्य योजना पर्षद का गठन आवश्यक प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि 08-10 वर्ष पूर्व जब हम दामोदर नद, स्वर्णरेखा नदी, पंचेत डैम सहित अन्य डैमों का निरीक्षण करते थे तो उस समय जल में काफी मात्रा में रसायनिक प्रदूषक पाया जाता था। परन्तु युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन के सहयोग से और दामोदर बचाओ आंदोलन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास मंच के सक्रिय स्वयंसेवकों द्वारा औद्योगिक निकायों को प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का अनुपालन करने की हिदायत देने, और उनकी सतत निगरानी एवं सक्रियता के कारण रसायनिक प्रदूषक में काफी कमी आई है। दामोदर बचाओ आंदोलन अभियान से आई जन-जागरूकता के कारण पंचेत डैम में पहले की तुलना में काफी कम औद्योगिक प्रदूषण देखा जा रहा है।

दामोदर यात्रा के संयोजक, डॉ. एम.के. जमुआर ने बताया कि शहरी गंदगी जहां नदी में गिरायी जाती है, वहीं से या उसके करीब से ही उस पानी का उपचार कर शहरों/कस्बों में पेयजलापूर्ति के लिए उपयोग किया जाता है। अत्यधिक जल-मल प्रदूषण के कारण सीवेज कोलीफॉर्म नामक अवयव का पेयजल में मिलना अवश्यंभावी है, क्योंकि जल के उपचार/ परिशोधन में प्रायः गड़बड़ी हो जाती है, क्योंकि शोधन हेतु आवश्यक सामग्रियां निश्चित अनुपात में मिश्रित कर जल में नहीं मिलाया जाता है, फलस्वरूप दूषित जल ही नलों के माध्यम से लोगों को पीने हेतु आपूर्ति की जाती है, जिससे लोग जल जनित बिमारियों की चपेट में आ जाते है।

यात्रा के क्रम में श्री सरयू राय ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर बैंक मोड़, धनबाद में जय प्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आमजनों से जे.पी. के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। सरयू राय ने अंडर-9 वर्ग के राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता धनबाद की बेटी खुशी कुमारी को सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए उसे आशीर्वाद एवं शुभकामना भी दी। देवनद-दामोदर नद प्रदूषण समीक्षा अभियान दल का भ्रमण के क्रम में धनबाद जिला के प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों पर पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया।

यात्रा दल का आयोजन युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, देवनद-दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट और झारखंड सरकार का पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस यात्रा दल में संयोजक डॉ. एम.के. जमुआर, दामोदर बचाओ आंदोलन के धनबाद जिला संयोजक अरूण राय, युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल शरण, समाज सेवी उदय सिंह, अमेय विक्रमा, धर्मेंन्द्र तिवारी, मुकेश कुमार, मुकेश सिंह, राहुल मुंडा आदि शामिल थे।

Tags: दामोदर प्रदूषण समीक्षा अभियानदामोदर बचाओ आंदोलनदेवनद दामोदरपंचेत डैमसरयू रायस्वर्णरेखा क्षेत्र विकास मंचस्वर्णरेखा नदी
Share160Tweet100Send

Related Posts

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन
Jharkhand

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

by Gularya Desk
January 26, 2023
0

▪ पद्मश्री श्री जानुम सिंह सोय को विशेष रूप से जिला प्रशासन की ओर से किया गया सम्मानित ▪ उपायुक्त...

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी
Jharkhand

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

by Gularya Desk
January 24, 2023
0

जमशेदपुरः सीजीपीसी चुनाव को असंवैधानिक बताते हुए रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और सीजीपीसी के प्रत्याशी हरमिंदर सिहं...

परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

January 22, 2023
कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

January 22, 2023
विद्युत समस्याओं का करा सकेंगे ऑन द स्पॉट समाधान

विद्युत समस्याओं का करा सकेंगे ऑन द स्पॉट समाधान

January 20, 2023
बाग ए आयशा ने किया कपड़े और भोजन का वितरण

बाग ए आयशा ने किया कपड़े और भोजन का वितरण

January 18, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.