सरकारी अफसरों की दलाली की दलदल में डूब चुके है पुरेंद्रः सतीश शर्मा

1 Min Read

K. Durga Rao

आज सरायकेला खरसावां जिला भाजपा द्वारा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम में व्याप्त पानी की घोर किल्लत एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश रैली एवम धरना प्रदर्शन किया गया था। लेकिन राजद नेता पुरेंद्र द्वारा नगर निगम के भ्रष्ट अफसरों के पक्ष में आना ये साबित करता है कि निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार में कही न कही इनकी भी सहभागिता है। भाजपा नेता सतीश वर्मा ने कहा कि जब भी कोई राजनीतिक पार्टी या सामाजिक संगठन किसी सरकारी कार्ययालय में व्याप्त समस्या या आम जनता के समस्या के पक्ष में आंदोलन करता है, तो ये राजद नेता भ्रष्टाचारी अफसरों के कवच में रूप में प्रकट होकर अपनी सेवादार की भूमिका में आ जाते हैं।

कहा कि ये राजद नेता अपने आप को वर्तमान मुख्यमंत्री का बहुत करीबी होने का दावा करते हैं, इसके बावजूद पानी की किल्लत राजद नेता एवं मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है।

Share This Article