सरायकेला पुलिस ने 20.5 एकड़ अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट

1 Min Read

K. Durga Rao

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां पुलिस अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इस क्रम में विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 20.5 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

पुलिस ने चांडिल एसडीओ नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी मतकमडीह की कंपनी एवं थाना प्रभारी चौका के साथ तानीसोया गांव में करीब 4 एकड़ अवैध रूप से लगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया। इसी तरह कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी कुचाई और दलभंगा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में चंपद गांव में करीब 10.5 एकड़ में और ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मतकमडीह, मैंसारा और बुरुहातु में करीब 6 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

Share This Article