सरायकेला, 26 सितम्बर 2025 – सरायकेला-खरसावाँ जिले के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को सरायकेला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की विस्तृत जांच की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांड, वारंट, इश्तेहार और कुर्की से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। साथ ही, वारंटियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाने पर बल दिया।

उन्होंने बैंक और एटीएम जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
आगामी दुर्गा पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उनका यह निरीक्षण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।






