जमशेदपुर : संकोसाई डिमना रोड स्थित जेपी स्कूल परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ की गई। पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा के उपरांत महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये ।
इस अवसर पर मुख्य अथिति विधायक सरयू राय साथ ही कई विशेष अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें
बीजेपी के नीरज सिंह, विनोद सिंह, विनोद राय, विजय तिवारी,
जदयू से नीरज कुमार सिंह,
सेन इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर ज्योति सिंह,
साउथ प्वाइंट के डायरेक्टर चंचल शर्मा,
साथ ही अमरेंद्र पासवान, पुष्पा टोप्पो, नीलकमल शेखर, राकेश दुबे, राज किशोर शर्मा, संजय वर्मन विकाश सिंह पवन सिंह सहित कई समाजसेवी एवं शिक्षाविद् उपस्थित थे।
विद्यालय की ओर से सचिव अर्जुन शर्मा, प्रिंसिपल सुसीला टोप्पो, तारण तिवारी एवँ शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण कार्यक्रम में शामिल रहे।
सभी अतिथियों ने सरस्वती माँ का आशीर्वाद प्राप्त किये साथ ही विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, संस्कृति और शिक्षा के प्रति सम्मान को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





