Mohit Kumar
दुमका : नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम दुधानी के रघुनाथगंज में एक काली मंडप के पीछे से 35 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतक की पहचान जोसेफ बास्की के रूप में हुई। मृतक रामगढ़ के अंबाजोल ककनी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में कुरुवा में रहता था। मृतक के जीजा अगस्टिन टुडू के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के जीजा ने बताया कि जोसेफ ने शादी नहीं की थी। एक जनवरी की शाम को जब खाना पहुंचाने के लिए कुरुवा गया तो वह वहां नहीं था। दो जनवरी की शाम को उसका शव मिलने की सूचना मिली।