सरायकेला- खरसावां आजसू पार्टी युवा विंग का हुआ विस्तार, मनोज कुमार बने कार्यकारी अध्यक्ष

1 Min Read

कांड्रा : सरायकेला- खरसावां आजसू पार्टी युवा विंग का रविवार को विस्तार किया गया। गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में आजसू पार्टी युवा विंग की हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रो. रविशंकर मौर्य उपस्थित रहे। पार्टी के अध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में युवा विंग का विस्तार किया गया।

मनोज कुमार को आजसू पार्टी युवा प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह राजा टुडू, विजय मोदक, गुड्डू सिंह और गणेश महतो को उपाध्यक्ष, संदीप मंडल, नेपाल गोप, विकास कुमार साह, रोबिन हांसदा, सवेरा कुमार और शिवा गोस्वामी जिला सचिव बनाए गए है। इसके अलावा गौरव कुमार रजक आईटी सेल प्रभारी, विजय सिंह आईटी सेल सह प्रभारी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, सूरज बनर्जी जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, राज किशोर यादव आदित्यपुर नगर अध्यक्ष, राजू गोप आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष, प्रिंस यादव आदित्यपुर नगर सचिव और अंकित कुमार को आदित्यपुर नगर आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। वहीं रवि हांसदा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष, जैन सिंह तामसोय गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष, मदन प्रमाणिक चांडिल प्रखंड अध्यक्ष और संजीत सिंह सरदार कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए हैं।

Share This Article