चांडिल में झारखंड नवनिर्माण समिति के अनुमंडल स्तरीय कार्यालय का समाजसेवी ललित महतो ने किया उद्घाटन

1 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल: शुक्रवार को झारखंड नव निर्माण समिति के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो द्वारा नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया गया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि उक्त समिति का निर्माण झारखंड की जल, जंगल जमीन की रक्षा के उद्देश्य से हुआ है। जल जंगल जमीन की रक्षा के साथ साथ समिति समय समय पर युवाओं को नशा पान से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

वहीं शिक्षा लाभ करने के लिए प्रेरित भी करेगा। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड नव निर्माण समिति हर गरीब गुरबे तबके के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध पूरे मजबूती के साथ लड़ेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप मंडल, अवधेश मुर्मू, कार्तिक कालिंदी, सोनाराम मार्डी, शंभू सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article