राजनगर में आयोजित होने वाली प्रदेश अध्यक्ष की सभा होगी ऐतिहासिक : गणेश महाली

1 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : राजनगर ब्लॉक मैदान में 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसभा होने वाली ही। इस जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी चल रही है। इसे लेकर आज एक बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में गम्हरिया प्रखंड के चार (ईटागढ़, नुवागढ़, जयकान और डुडरा) पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष शामिल हुए।

इस बैठक में सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली, आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्यासागर दुबे, जिला महामंत्री राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article