जनसंपर्क पदयात्रा में उमड़ा समर्थन, कुमकुम श्रीवास्तव ने विकास का भरोसा दिलाया

2 Min Read

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत सुंदरबन फेज़-1, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, सिंधु कानू नगर डिमना समेत आसपास के क्षेत्रों में पदयात्रा कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएँ सुनीं और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की भागीदारी और पारदर्शी कार्यशैली के माध्यम से मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा।

अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याएँ साझा कीं। कई लोगों ने जल निकासी, कचरा प्रबंधन और सड़क मरम्मत जैसी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई, जिस पर कुमकुम श्रीवास्तव ने प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बेहतर मानगो के निर्माण के लिए 23 फरवरी को मतदान अवश्य करें और छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। जनसंपर्क अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला और बड़ी संख्या में नागरिक पदयात्रा में शामिल होकर समर्थन जताते नजर आए।

Share This Article