प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीएसई से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर। आज अखिल

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर आज अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय शिक्षक प्रतिनिधि श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम से मिला और शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत वार्ता की।

प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2004 में नियुक्त शिक्षकों को विभागीय अधिसूचना के आलोक में परिकल्पित तिथि 22 दिसंबर 2003 से नियुक्त मानते हुए उसी तिथि से वित्तीय लाभ एवं वरीयता की गणना करने संबंधी आदेश के शीघ्र अनुपालन की मांग रखी। इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर संबंधित विभागीय आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए जाएंगे तथा पात्र शिक्षकों को वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय के लागू होने से 2004 बैच के प्रथम सूची में नियुक्त शिक्षकों को वेतन निर्धारण के पश्चात एक अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के क्षतिपूर्ति अवकाश, वार्षिक अवकाश कैलेंडर में देय पांच स्थानीय अवकाश के समायोजन, ग्रेड-4 में प्रोन्नति के उपरांत लंबित वेतन निर्धारण सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को भी उठाया, जिन पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में श्री सुनील कुमार, श्री सरोज कुमार लेंका, श्री संजय कुमार केसरी, श्री अनिल प्रसाद, श्री राजेश मिश्रा, श्री अजम्बर सिंह सरदार, श्री कमलेश्वर कुमार, श्री सरोज कुमार, श्री भूरका बयार बेसरा, मतीन अंसारी, अख्तर हुसैन तथा श्री दास बेसरा सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे

Share This Article