किराएदार ने मकान मालिक के घर की चोरी, परिवार समेत हुआ फरार

1 Min Read

जमशेदपुरः परसुडीह के हलुदबनी में भाड़ेदार द्वारा मकान मालिक के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार के शाम की है।

बताया जाता है कि मकान मालिक संटू मुखर्जी की पत्नी और बेटी शाम में बाजार गए हुए थे। इसके बाद घर में रह रहे किराएदार के बेटों और उसके साथियों ने मिलकर संटू मुखर्जी के घर में मोबाइल एवं अलमारी में रखे जेवरात की चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी परिवार सहित फरार हो गए। रात में बाजार से मकान मालिक का परिवार घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में सामान नदारद थे।

इसके बाद वह रात भर अपने किराएदार का इंतजार करती रही। जब सुबह भी वे लोग नहीं लौटे तो परसुडीह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर परसुडीह पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस किराएदार की तलाश में जुट गई है। संटू ने बताया कि एक माह पूर्व ही इन्हें भाड़े पर रखा था।

Share This Article