शिवनारायणपुर जंगल में मिट्टी में दफन युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

1 Min Read

सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनारायणपुर जंगल में गुरुवार को मिट्टी में दफन एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला उस समय सामने आया, जब तालाब की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मिट्टी से बाहर निकले शव के पैरों को देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर उनकी निगरानी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। शव की पहचान संदीप महतो के रूप में हुई है, जो चाईबासा के टोकलो का निवासी बताया गया है।

मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है।

Share This Article