दुमका : नववर्ष के शुभ अवसर पर दुमका स्थित लोक भवन में झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी से एक शिष्टाचार भेंट आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े प्रतिनिधियों ने महामहिम से भेंट कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर नववर्ष में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी जतिन कुमार, यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक रंजन, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय सिन्हा, तथा एस.पी. महिला कॉलेज के अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष हनीफ सर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान शिक्षा के विकास, सामाजिक सहभागिता, युवाओं की भूमिका तथा क्षेत्रीय उन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। महामहिम राज्यपाल ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।





