रांची: झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ ने 3 से 8 फरवरी 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली 37वीं फेडरेशन कप पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य पुरुष वॉलीबॉल टीम की घोषणा कर दी है।
इस संबंध में संघ के सचिव श्री उत्तम राज ने बताया कि टीम का चयन जमशेदपुर में आयोजित सीनियर राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं विभिन्न राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी फेडरेशन कप में अनुशासित एवं सराहनीय प्रदर्शन करेंगे।
चयनित खिलाड़ी
अल्ताफ, आदर्श राज, देवाशीष, रवि सिंह, मनीष तिग्गा, रजत, एल्विन सेबेस्टियन, अविनाश, सौरव, दिलशिन, एलन फिलिप साजन, नजीम नज़ीब, सुब्रमणियन वी. एवं विग्नेश।
टीम अधिकारी
अमरजीत – मुख्य प्रशिक्षक
आशीष आनंद – प्रशिक्षक
प्रियारंजन कुमार सिंह – प्रशिक्षक
भोला प्रताप सिंह – प्रबंधक
सचिव उत्तम राज ने बताया कि झारखंड टीम 1 फरवरी 2026 को रांची से रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी। झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ को पूर्ण विश्वास है कि राज्य की टीम फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।






