दुमका में झामुमो का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2 फरवरी स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाने का आह्वान

Raj Sharma
1 Min Read

 

दुमका:

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस 2 फरवरी को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर आज दुमका क्लब में झामुमो का प्रमंडलीय स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संताल परगना प्रमंडल के मंत्री हाजीबुल अंसारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झामुमो का 2 फरवरी स्थापना दिवस हमेशा से ऐतिहासिक रूप से मनाया जाता रहा है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस वर्ष भी स्थापना दिवस को पूरे उत्साह, एकजुटता और अनुशासन के साथ धूमधाम से मनाया जाए।

उन्होंने कहा कि झामुमो सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, अधिकार और संघर्ष का प्रतीक है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करेगी।

सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

Share This Article