जमशेदपुरः एक और जहां जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर दिव्यांगों के लिए सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया था वहीं चलने में असमर्थ दिव्यांगों की उपेक्षा भी की गई। इससे दिव्यांगों में जिला प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई।
मानगो निवासी मुख्तार आलम ने बताया कि सिविल सर्जन द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था। इस लेकर वे सुबह 11.30 बजे ही स्थल पर पहुंच गए थे। चलने-फिरने में 90 प्रतिशत असमर्थ होने के कारण उन्हें व्हील चेयर की आवश्यकता थी। कई बार कर्मियों से आग्रह करने के बावजूद उन्हें अंत तक व्हील चेयर उपलब्ध नहीं कराया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्तार ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से इसकी शिकायत कर अपनी नाराजगी व्यक्त की और मांग की की जब भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करे तो दिव्यांगों की सुविधाओं पर ध्यान दें।