सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नववर्ष पर कलाकार मिलन सह वनभोज का आयोजन

Raj Sharma
1 Min Read

सरायकेला: सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा नववर्ष 2026 के अवसर पर “कलाकार मिलन सह वनभोज” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ झुमकेश्वरी की प्रार्थना से हुई। एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने कलाकारों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए छऊ कला और कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वनभोज के दौरान बाल कलाकारों सहित कई कलाकारों ने प्रणामी, आरती, चिरकुणी एवं सरायकेला लड्डू नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने छऊ कला के संरक्षण एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला मोहंती, सचिव सुदीप कवि सहित बड़ी संख्या में छऊ कलाकार उपस्थित रहे।

Share This Article