देश की प्रगति के लिए सोचनेवाली सरकार होनी चाहिए, इसलिए बीजेपी को वोट दें : अर्जुन मुंडा

3 Min Read

Mohit Kumar

दुमका : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के कालाझर पंचायत के दलदली गांव में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उपस्थित ग्रामीणों को को संताली भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और इधर देश में पार्लियामेंट के लिए वोट हो रहा है। भारत में 140 करोड़ लोग रहते हैं। देश की प्रगति के लिए सोचने वाली सरकार होनी चाहिए और इसके लिए आप सब कमल फूल में वोट जरूर दें। यहां का विधायक पार्लियामेंट के लिए खड़ा है। कहा कि, पार्लियामेंट चलाने के लिए होना चाहिए न कि सोने के लिए। वैश्विक महामारी कोरोना के समय सभी लोग डरे हुए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षित रखने के लिए सबको विश्वास दिलाया कोई नहीं मरे, सबका चुल्हा जले, इसके लिए नरेंद्र मोदी ने सब कुछ दिया। लेकिन गरीब के राशन में भी राज्य सरकार कटौती कर रही है। कमीशनखोरी में लोग राशन कटौती कर अपनी जेब भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर के घर में करोड़ों रुपए मिल रहे हैं। वे सभी पैसे लूटकर अपनी-अपनी तिजोरी भर रहे हैं।

श्री मुंडा ने कहा कि आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के 24 हजार करोड़ रुपए की योजना शुरू की गई, जिसमें एंबुलेंस, शिक्षा, मकान, पेयजल, स्वास्थ्य समेत विकास कार्य शुरू किया जाएगा। भाजपा सरकार ने संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने 60 साल राज करने के बाद भी ऐसा नहीं किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार 400 पार जनादेश दीजिए आधा कश्मीर जो पाकिस्तान के कब्जे में है, वो भी हिंदुस्तान के कब्जे में आ जाएगा। इस देश की पवित्रता के लिए यह जनादेश बरकरार होना चाहिए।

इस मौके पर सांसद सुनील सोरेन, जिला अध्यक्ष गौरव कांत, पूर्व जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल, अमरेन्द्र सिंह, प्रमुख बिमला नीपू सोरेन, लालचंद पाल, रिपुसूदन साहु, मार्शल ऋषिराज टुडू, संतोष सोरेन, बिनोद मंडल, अभिजीत सुमन, परमेश्वर सोरेन, राजकुमार केवट, मनोज नाग, रामविलास ठाकुर, विश्वभर मंडल, सूजन सोरेन, खलील अंसारी, इस्माइल अंसारी, अमर दास, मुनिलाल भंडारी, छोटु सोरेन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article