खरसावां में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, घर पर किया हवन-पूजन, क्षेत्र के सुख-शांति के लिए की पूजा अर्चना

1 Min Read

K. Durga Rao

खरसावां : केंद्रीय मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र खरसावां में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां पहुंच कर रामनवमी जुलूस में शामिल हुए। यहां आयोजन समिति की ओर से पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लाठी से करतब भी दिखाए।

खरसावां व टेंटोपोसी गांव में आयोजित बासंती दुर्गा पूजा में अर्जुन मुंडा शामिल हो कर पूजा अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र के सुख शांति की कामना की। इस दौरान सरायकेला के सिंदरी, गोठानटांड, सीनी बाजार, मोहितपुर, सोहनडीह, कृष्णापुर व महुलपानी, खरसावां के बाजारसाही, पदमपुर, सुपायसाई, पदमपुर, गम्हरिया के टेंटोपोशी व दुगनी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों (रामनवमी पूजा व हरिनाम संकीर्तन ) में भाग लिया। इस दौरान लोगों के साथ संवाद भी किया। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा व परिवार के सदस्यों के साथ चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन अपने जमशेदपुर के घोडाबांधा स्थित आवास में पूजा एवं हवन किया। इसके पश्चात अपने आवास में महावीरी पताका भी लगाया।

Share This Article