ईचागढ़ में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की आदमकद मूर्ति का अनावरण

2 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता पंचायत के झाड़ूआ मोड़ पर बुधवार को झारखंड के अग्रणी नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की 69वीं जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद मूर्ति का अनावरण विधायक सविता महतो ने किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित करके विधिवत रूप से अनावरण किया।

ईचागढ़ में बनेगा डिग्री कॉलेज : सविता महतो

इस अवसर पर सविता महतो ने कहा कि उनके दिवंगत पति सुधीर महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए ईचागढ़ वासियों का प्यार और समर्थन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैं हर वक्त ईचागढ़ के जनता के लिए खड़ी हूँ। उन्होंने ईचागढ़ में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

जमीन दाता को सम्मानि किया गया सम्मानित

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की आदमकद मूर्ति स्थापना के लिए झाड़ूआ मोड़ पर जमीन दान देने वाले राजेंद्र नाथ गोप को विधायक सविता महतो और उनकी पुत्री स्नेहा महतो ने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। सविता महतो ने जमीन दाता के परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित

मूर्ति अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री के मामा और झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, विधायक की बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष नीताई ऊरांव, कृष्णा किशोर महतो, कित्तीवास महतो, अमित सिन्हा, संजय महतो, अघोर महतो, नरेन गोप, सपन सिंहदेव, मधु गोप, राहुल वर्मा, शंकर लायेक, मंत्री महतो, समर भुईया, श्रीकांत महतो, मिलन तंतुवाई, पशुपति बागची, युगल किशोर महतो, रामेश्वर ऊरांव, पंचान्न पातर, भीष्देव महतो, सुर्जन स्वासी, रमेश चंद्र रवानी, भोलानाथ दास, दिवाकर गोप, बैजंद्र नाथ महतो, मोहन लाल महतो, मीतन चंद्र महतो, प्रभात महतो, उपेन चंद्र महतो, इंद्रजीत महतो, युधिष्ठिर मांझी, निरंजन महतो समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और उनके समर्थक उपस्थित थे।

Share This Article