विश्व शांति सम्मेलन 2025 में

इंटरनेशनल वीमेंस पीस ग्रुप (IWPG) ने स्वाति घोष को अतिथि और निर्णायक (जज) के रूप में बुलाया। यह पहली बार था जब भारत से किसी को यह सम्मान मिला।

दक्षिण कोरिया में भारत की कला की नई पहचान बनीं, कोलकाता की कलाकार स्वाति घोष। अतिथि और कला प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में हुईं आमंत्रित।

16 से 20 सितंबर तक सियोल और चियोंगजू, दक्षिण कोरिया में आयोजित HWPL वर्ल्ड पीस समिट और IWPG इवेंट में भारत का नाम हुआ रोशन।

दुनिया भर से केवल तीन जज चुने गए: एक दक्षिण कोरिया से, एक यूरोप से और भारत से स्वाति घोष।

एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ, सम्मेलन स्थल पर विशेष सम्मान, भारत का तिरंगा उनके साथ सजा था।

इस शांति सम्मेलन में शामिल हुए 800 से अधिक प्रतिनिधि - राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, संसद अध्यक्ष, महिला और युवा संगठन, आध्यात्मिक नेता।

“Ambassador of Peace” के रूप में सम्मानित किया गया। भारतीय कला और संस्कृति को मिला नया वैश्विक गौरव।