जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड में कंबल व स्वेटर से मिली राहत

Raj Sharma
1 Min Read

पटमदा:

भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले पटमदा प्रखंड के राखडीह गांव में समाज व परिवार से उपेक्षित असहाय वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण जमशेदपुर के समाजसेवी स्व. के.के. सिंह की स्मृति में उर्मिला सिंह के सौजन्य से 40 कंबल तथा समाजसेवी प्रवीण जग्गी के सौजन्य से 25 कंबल के रूप में किया गया।

वहीं यूनिफॉर्म हाउस के संचालक अरुण अरोड़ा के सहयोग से ठंड से ठिठुरते बच्चों के बीच 49 स्वेटर बांटे गए। वितरण के दौरान यह विशेष ध्यान रखा गया कि नशा करने वालों को कंबल न दिया जाए।

भारत बचाओ आंदोलन के प्रेरणास्रोत राजीव भाई दीक्षित के विचारों को आगे बढ़ाते हुए योगगुरु अरविन्द के नेतृत्व में यह सेवा कार्य किया गया। राखडीह गांव के मिश्रा ने नशामुक्ति को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की पहचान में सहयोग किया।

इस अवसर पर बब्लू सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, गुंजन भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article