Mohit Kumar
दुमका : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनम योजना के तहत दुमका से दर्शनार्थियों के लिए भी बस सोमनाथ और केदारनाथ के लिए रवाना हुई। बता दें कि पर्यटन के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ध्यान दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनम योजना के तहत आज दुमका से 28 लोग और पूरे झारखंड से 820 लोग सोमनाथ और केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।
पर्यटन विभाग के रंजन मुर्मू ने बताया कि दुमका से 28 यात्री तीर्थ दर्शनम के लिए रवाना हुए हैं। इसी तरह पूरे झारखंड से 820 तीर्थ दर्शनम यात्री हैं। सफर में यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनके रहने औऱ खाने की पूरी व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है। तीर्थ दर्शनम यात्री बस दुमका से रांची हटिया के लिए रवाना होगी। फिर वहां ट्रेन से सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इस बीच पहली बार यात्रा कर रहे यात्रियों ने भी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत वे लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं।