बी.टेक और एमबीए डिग्री के साथ जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से सबसे शिक्षित प्रत्याशी हैं सौरव विष्णु, युवाओं का मिल रहा अपार समर्थन

3 Min Read

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारी जन समर्थन जुटा रहे सौरव विष्णु सभी 25 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। सौरव विष्णु के पास बीटेक के साथ एमबीए की भी डिग्री है। उनके पास 20 वर्षों तक अमेरिका में रहकर नौकरी करने का अनुभव भी है। सौरव ने कहा कि अमेरिका से भारत लौटने के बाद जब अपने शहर जमशेदपुर पहुंचे, तो पाया कि उनका शहर आजादी के 77 वर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी, ट्रैफिक जाम और चिकित्सा के क्षेत्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इसी बात ने उन्हें जनप्रतिनिधि बनकर मातृभूमि का कर्ज़ उतारने को प्रेरित किया।

चुनाव लड़ रहे कुल 25 उम्मीदवारों में एक पांचवी पास, तीन आठवीं पास, चार मैट्रिक पास, नौ इंटर पास, तीन ग्रेजुएट, तीन पोस्ट ग्रेजुएट और एक एलएलबी है।

वहीं सौरव विष्णु की शैक्षणिक योग्यता इन सभी प्रत्याशियों के मुकाबले काफी आगे है। अपने इसी योग्यता के सहारे चुनावी रणभूमि में दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहे सौरव विष्णु को अपार जन समर्थन मिल रहा है। अपने तूफानी चुनावी दौरे में सौरव विष्णु ने मानगो के आजाद बस्ती, बालिगुमा के साथ ही बागबेड़ा ग्वाला बस्ती और जुगसलाई निवासियों से मुलाकात की, और अपने लिए समर्थन मांगा। सौरव विष्णु को हर जगह मतदाताओं ने सर आंखों पर बिठाया और यह वायदा किया कि अबकी बार वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक युवा और शिक्षित प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे।

सौरव विष्णु को युवा भी पसंद कर रहे हैं। इसका पता इसी से चलता है कि उनकी पदयात्रा में युवाओं का हुजूम उनके साथ चल पड़ता है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जमशेदपुर के पिछले 10 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद रहे विद्युत वरण महतो सिर्फ इंटर पास हैं। इंडी गठबंधन के साझा प्रत्याशी समीर मोहंती भी सिर्फ इंटर पास हैं।

बता दें कि वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो आदित्यपुर निवासी हैं और यह पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा के अंतर्गत आता है। पिछले 10 वर्षों से जमशेदपुर के सांसद रहते हुए भी वह अपना वोटिंग कार्ड जमशेदपुर से नहीं बनवा पाए।

Share This Article