अपराध की योजना बना रहा था अनीस, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

1 Min Read

जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने रामनगर सूर्य मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी के किनारे से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इसे लेकर सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधी एमजीएम थाना क्षेत्र के रहने वाला अनीस मंडल है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा था। इसके बाद उसका रामनगर के रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए वह देसी कट्टा लेकर घूम रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर वरीय अधिकारी के दिशानिर्देश पर एक टीम गठित कर बताए गए स्थल पर छापामारी की गई। वहां पुलिस को देख कर अनीस भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा एक गोली बरामद हुआ इस तरह पुलिस की तत्परता से एक अपराधिक घटना घटने से पूर्व ही अपराधी को पकड़ लिया गया। वहीं पुलिस हथियार उपलब्ध कराने वाले की भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इधर गिरफ्तार अनीस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article