देश के किसान, युवाओं के विकास हेतु मतदान अवश्य करें : सुखराम हेंब्रम

2 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल : झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम ने शुक्रवार को होटल राहुल पैलेस में पत्रकारों से बात करते हुए लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 में देशवासियों से मतदान निश्चित रूप से करने की अपील की। कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए, देश के युवाओं का विकास के लिए, किसानों का विकास के लिए, महंगाई से त्रस्त जनता को मुक्ति देने के लिए, बेरोजगारी दूर करने के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपना भविष्य कैसे सुधरेगा, आने वाली पीढ़ी कैसे सुरक्षित रहेगी इन विषय पर भी सोचें। उन्होंने कहा कि देश खतरे की ओर बढ़ रहा है, संविधान खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में है। देश का संविधान व लोकतंत्र कैसे बचेगा इन विषय पर विचार कर मतदान करें।

विगत दस साल के दौरान इस देश में तानाशाही शासन देखा गया है। बिना वजह बिना कारण विपक्ष के उपर ईडी, सीबीआई एवं इनकम टैक्स की कार्रवाई कराई जा रही है, जो भविष्य में काफी घातक सिद्ध होगा और देश के विकास की गति रूक जायेगी। राजनीतिक दलों में वापस में द्वंद होगा जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा साबित होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जो रिपोर्ट आई है मतदान के दिन मतदान का जो प्रतिशत दिखाया गया है, उसके दूसरे दिन अन्य प्रतिशत दिखाया गया, उसके बाद फिर एक फाइनल रिपोर्ट दिखाया गया। देश की जनता को संदेह है कि चुनाव में गड़बड़ी की गई है। देश के बुद्धिजीवि इस मामले को न्यायालय में ले गए हैं। कहा कि यह चुनाव देश को बचाने और राजनीति को स्वच्छ रखने का है। इसलिए सभी देशप्रेमी नागरिक चिंतन मंथन कर मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर कृष्णदास महतो, हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडू आदि उपस्थित थे।

Share This Article