हेवेन गांव में चड़क पूजा का हुआ अयोजन, शिव मंदिर में माथा टेक सुखराम हेंब्रम ने की क्षेत्र के खुशहाली की कामना

1 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल: शनिवार को नीमडीह प्रखंड के हेवेन गांव में चड़क पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित भोक्ता टांगान और नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम शामिल हुए। उन्होंने शिव मंदिर में मत्था टेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर हेवेन पंचायत की मुखिया सुलोचना सिंह, आदारडीह मुखिया सुभाष सिंह, लुपुंगडीह मुखिया भोला सिंह, झिमड़ी मुखिया, लक्ष्मी सिंह आदारडीह उपमुखिया हाकुम कुम्हार गुरु पद बेसरा, श्याम सुंदर सिंह, चन्द्र मोहन गोराई, हाड़िराम सोरेन, भास्कर टुडू काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article