सोनारी लूटकांड उद्भेन को लेकर सिंहभूम चैंबर और जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने एसएसपी से मिल जताया आभार

2 Min Read

जमशेदपुर: विगत दिनों जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत एरोड्रम बाजार के पास स्थित एमबी ज्वेलर्स में तीन अपराधियों ने लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था। लोकतंत्र के महापर्व के बीच पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

आज सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी किशोर कौशल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर जिला पुलिस की टीम को धन्यवाद कर उनके प्रति आभार जताया।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि चुनावी माहौल के बीच इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती देने का काम अपराधियों के द्वारा किया गया था। जिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही माल की भी बरामदगी हुई है।

एसएसपी किशोर कौशल ने उपस्थित व्यापारियों से कहा कि अपराधियों को पलामू के चैनपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक पूर्व में भी लूट व डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ पलामू में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लुटे गए आभूषण की भी बरामदगी की है। जल्द ही पूरे मामले का उद्भेन जिला पुलिस करेगी। उन्होंने व्यापारियों और चैंबर के प्रति भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की सजगता और साथ के कारण ही आज जिला पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चैंबर, व्यापारियों संग बैठक कर बाजारों की विधि व्यवस्था समेत कई अहम समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में सिंहभूम चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, ज्वेलर्स एसोसिएशन से बिपिन अडेसरा, कमल सिंघानिया, चैंबर सचिव भरत मखानी, लिप्पू शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, सुरेश जैन, कृत अडेसरा, संजय जैन, पीयूष गोयल, कौशल जैन, मुकेश जैन, सन्नी संघी, प्रीतम जैन, कृष्णा सोनी उपस्थित थे।

Share This Article