चांडिल प्रखंड मुख्यालय में विधायक सविता महतो ने की विभागीय समीक्षा बैठक, सुनी लोगों की समस्या, किया समाधान

1 Min Read

K. Durga Rao

कांड्रा : चांडिल प्रखंड सभागार में मंगलवार को विधायक सविता महतो की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों की बारी बारी से समीक्षा कीगई। साथ ही प्रखंड स्तर पर चल रहे सभी विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को भी रखा गया और समाधान का निर्देश भी विधायक द्वारा अधिकारियों को दिया गया। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, सीडीपीओ विभा सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एच एस शेखर, वनपाल राधा रमन ठाकुर, प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी विष्णु शरण महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सुदामा हेंब्रम, राहुल वर्मा, महताब आलम समेत समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article