महानगर इंटक के पहली कार्यकारिणी की हुई बैठक, सौंपा गया प्रमाण पत्र

2 Min Read

जमशेदपुरः महानगर इंटक की पहली कार्यकारणी की बैठक टिनप्लेट यूनियन कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू ’ की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने महानगर के तमाम पदधारियों को प्रमाण पत्र दिया और उनका परिचय लिया।

अपने संबोधन में श्री पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर महानगर की टीम राजेश सिंह राजू के नेतृत्व में काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में ज्यादा काम करने की जरूरत है। हजारों की संख्या में मजदूर डेली रेट पर काम पर जाते हैं। उनकी समस्यों को सुनना और उनकी मदद करने के साथ ही काफी जगह है, जहां हम काम कर सकते है। कहा कि वे जरूरत के वक्त उनके साथ उपलब्ध हैं। वहीं राजेश सिंह राजू ने कहा कि उन्हें दुबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इस विश्वास पर खरा उतरना ही उनका प्रयास होगा। श्री राजू ने कहा कि उनकी टीम का प्रयास जल्द ही जिला स्तर का कार्यक्रम करवाने पर होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के आलावा प्रदेश के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि परविंदर सिंह सोहल, अरुण कुमार सिंह, ददन सिंह, बेबी सिंह के अलावा संतोष सिंह, चंदा सिंह राजपूत, डी.एन पांडेय, संजय मुखी, देव कुमार, अरुण त्रिपाठी, चांदनी तिवारी, सयोनी समादार, अभिषेक कुमार, उषा कुमारी, रवि तिर्की, जे.पी.एन सिंह, मो. इस्माइल बुरहान, आनंद लोहार, मनीष सिन्हा, विनोद पाण्डेय, रजनीकांत मिश्रा, रवि उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, राजेश्वर लाल, सुमित अग्रवाल, देवेंद्र कुमार जग्गी, राजीव कुमार द्विवेदी, अभय राय, गुलाम सरवर अंसारी, तबरेज खान, अर्जुन ठाकुर, सुनील साहू आदि मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह कक्के ने किया।

Share This Article