NDA और I.N.D.I.A गठबंधन नहीं, सौरभ विष्णु में विकल्प तलाश रहे जमशेदपुर पूर्वी के लोग

2 Min Read

जमशेदपुरः पूर्वी विधानसभा में कहीं न कहीं निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु अपने नाम के अनुसार लोगों के बीच खुशबू की तरह फैलते चले जा रहे हैं। पूर्वी की जनता अब दोनों NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशियों की बातों, वादों और उनकी राजनीति को भी देख चुकी है।

आज सीतारामडेरा उरांव बस्ती के लोगों ने सौरभ विष्णु को अपनी बस्ती में बुला कर पूरे बस्ती वासियों की तरफ से समर्थन देने की बात कही। सौरभ विष्णु ने सिर झुका के उनके इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा और उनके साथ हमेशा खड़े रहने की बात कही।

सौरभ विष्णु ने प्रशासन से भी सवाल किया कि जब उनके पास चुनाव संबंधित सारे परमिशन हैं, तब प्रशासन के द्वारा परेशान क्यों किया जा रहा है। कहा कि कभी चुनावी होर्डिंग को लेकर उन्हें नोटिस किया जाता है, तो कहीं उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर को जबरन JNAC द्वारा हटवा दिया जाता है। उन्होंने पूछा कि आखिर यह क्यों हो रहा है, इसके बारे में कोई बताने वाला भी नहीं है।

छठ पर्व में शामिल जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केवल उन्हें परेशान करने के लिए ही यह सब किया जा रहा है। सौरभ विष्णु ने कहा कि एक तरफ जहां दूसरी राजनीतिक पार्टियां हैं, जिनके कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव के दौरान ऐसे निजी वाहन का उपयोग किया जा रहा है, जिनपर पार्टियों के झंडे लगे हुए हैं, लेकिन उनपर चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न होना समझ से परे है।

सौरभ विष्णु ने कहा कि वे डरने वालों में से नहीं हैं। कहा कि, इस बार पूर्वी की जनता ने दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। कहा कि पूर्वी विधानसभा की जनता ने इस बार हवाओं के रुख को बदल कर एक इतिहास लिखने का मन बना लिया है।

Share This Article