जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी सुखराम हेंब्रम को खूब मिल रहा है जनता का आशीर्वाद

1 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सुखराम हेंब्रम ने गुरुवार को ईचागढ़, नीमडीह, कुकड़ू तीनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में दौरा करते हुए अपने पक्ष में समर्थन मांगा। वहीं लोगों से उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान ईचागढ़ विधानसभा के धातकीडीह, काड़ेबेड़ा, घाटशिला, घाटियां, बनकाटी, बारना, साफारुम, लावाबेड़ा सहित दर्जनों गांव में जनसंपर्क आभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान सुखराम हेंब्रम ने लोगों से मिले तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं अपने लिए वोट मांगा। स्थानीय उम्मीदवार होने के कारण सुखराम हेंब्रम को चुनावी प्रचार के दौरान जनता का खूब आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं ग्रामीणों में परिवर्तन की लहर साफ दिख रही है।

मौके पर निशिकांत उरांव, राजेश उरांव, मंगल नायक, भरत मांझी, ग्राम प्रधान रघुनाथ सिंह मुंडा, बागुन सिंह मुंडा, नेपाल सिंह मुंडा, भक्तो रंजन मंडल, निखिल चन्द्र महतो, लाल महोन गोराई, फुलचांद हेम्ब्रम, मायाराम हांसदा, फाल्गुनी महतो, कृष्णा महतो, अश्विनी पांडे, संतोष कुमार महतो, समर सिंह, बुधराम मुर्मू, अशोक मांझी, सहदेव दास, श्याम सुंदर गोप, राहुल गोप, उपेन गोप, अशोक घोष, पंकज सोनार, मदन गोराई सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article