जिला खनन विभाग ने दो ओवर लोड हाइवा किया जब्त

1 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल: सरायकेला-खरसावां के डीसी के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जिला खनन विभाग के निरीक्षक समीर कुमार ओझा के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने बालू के अवैध खनन, भंडारण व ढुलाई के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कांड्रा व इचागढ़ में अलग-अलग स्थानों से अवैध बालू ले जा रहे एक-एक हाइवा को पकड़ा गया। खान निरीक्षक ने दोनों हाइवा को जब्त कर स्थानीय थाना को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि दोनों हाइवा पर क्षमता से अधिक बालू लोड था।

उन्होंने बताया कि बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article