चांडिल में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

1 Min Read

चांडिल, 26 सितम्बर 2025 – चांडिल स्थित विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट द्वारा शुक्रवार को बाबूर बागान हॉल में महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यासागर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई, उसके बाद संस्थान के विद्यार्थियों ने पूरे समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर चांडिल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य, गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में ग्रामीण छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी जीवंत बना दिया और दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के अनंत कुमार महतो, चांडिल पंचायत के मुखिया मनोहर सिंह, मनोज वर्मा और क्षेत्र के कई शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक, शारीरिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर जोर दिया गया। समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article