रिवाह बाय तनिष्क मैथिली’ कलेक्शन लॉन्च: मधुबनी कला संग सजी आधुनिक दुल्हनों के लिए खास पेशकश

2 Min Read

जमशेदपुर: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रिवाह बाय तनिष्क ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘मैथिली’ लॉन्च किया है। यह कलेक्शन मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मधुबनी कला से प्रेरित है, जिसमें पारंपरिक रूपांकनों को आधुनिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

परंपरा और मॉडर्न डिजाइन का संगम
18 कैरेट सोने से तैयार इस कलेक्शन में फिलीग्री और रवा कारीगरी के साथ चोकर, हार, झुमके और नथिया जैसे आभूषण शामिल हैं। पारंपरिक ‘चूड़ामणि’ को आधुनिक अंदाज में पेंडेंट के रूप में भी डिजाइन किया गया है, जो दुल्हनों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।

‘मॉड्यूलर मांग टीका’ बना आकर्षण का केंद्र
कलेक्शन की सबसे खास बात ‘मॉड्यूलर मांग टीका’ है, जिसे अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है। यह डिजाइन आधुनिक दुल्हनों की जरूरत और स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह बनीं कलेक्शन का चेहरा
इस कलेक्शन का प्रतिनिधित्व अक्षरा सिंह कर रही हैं, जो इसकी सांस्कृतिक गहराई और आधुनिक महिला के आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।

कंपनी का बयान
टाइटन कंपनी लिमिटेड के आरबीएच ईस्ट शाह गौरव कृष्ण ने कहा कि बिहार-झारखंड की महिलाएं अपनी परंपराओं को गर्व के साथ संजोती हैं और ‘मैथिली’ कलेक्शन उसी भावना का उत्सव है।

अक्षय तृतीया पर खास ऑफर
10 अप्रैल से अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए गए हैं
हर खरीदारी पर सोने का सिक्का मुफ्त
डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट
पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज वैल्यू

Share This Article