gularya.comgularya.comgularya.com
  • Home
  • News
    • Crime
    • Other
  • Politics
  • Entertainment
    • Movie Review
    • Lifestyle
  • Astrology
  • Sports
  • Health
  • Education
    • Literature
    • Book Review
  • Technology
    • Gadgets
    • Automobile
Font ResizerAa
gularya.comgularya.com
Font ResizerAa
  • Home
  • News
  • Politics
  • Entertainment
  • Astrology
  • Sports
  • Health
  • Education
  • Technology
Search
  • Home
  • News
    • Crime
    • Other
  • Politics
  • Entertainment
    • Movie Review
    • Lifestyle
  • Astrology
  • Sports
  • Health
  • Education
    • Literature
    • Book Review
  • Technology
    • Gadgets
    • Automobile
Follow US
Education

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में ‘एक्सप्लोर 2025’ का भव्य आगाज़, तीन दिन चलेगा सांस्कृतिक उत्सव

Raj Sharma
By Raj Sharma
Published: December 18, 2025
Share
3 Min Read
SHARE

जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में 12वें वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘एक्सप्लोर 2025’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और जोश को देखते हुए इस वर्ष एक्सप्लोर को तीन दिवसीय स्वरूप दिया गया है, जो 18 से 20 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। यह महोत्सव छात्रों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और रचनात्मकता को नया आयाम देने का सशक्त मंच प्रदान करता है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान फ्लैश मॉब से हुई, जिसने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर पूरे परिसर को रोमांच से भर दिया। इसके पश्चात पी.ई.एफ.आई., पूर्वी सिंहभूम की टीम ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 

उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदनमोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, कुलसचिव नागेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे। माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को शुभारंभ दिया।

 

इस अवसर पर कुलाधिपति मदनमोहन सिंह ने कहा कि “एक्सप्लोर 2025 केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कला कौशल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

 

इस वर्ष एक्सप्लोर 2025 ने भागीदारी के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एस.पी. इंटर कॉलेज, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अनेक विद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरे परिसर में ग्रुप डांस, हैश कोड, क्यू फिएस्टा, बी फिएस्टा जैसी प्रतियोगिताओं की धूम रही। पहले दिन की गतिविधियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि एक्सप्लोर 2025 के आगामी दो दिन और भी रोमांचक होने वाले हैं।

महोत्सव जारी है और आने वाले दिनों में दर्शकों को और भी यादगार प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED:Jamshedpur NewsNsu
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print

Recent Posts

  • दुमका में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
  • आज का राशिफल
  • बाज़ार की उथल-पुथल में ‘फ्लेक्सी कैप फंड्स’ बने निवेशकों की पहली पसंद, जमशेदपुर में भी बढ़ा भरोसा
  • सोनारी में पुआल के टॉल में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
  • ISL 2025-26 के लिए जमशेदपुर FC की टिकट बिक्री शुरू, ‘District by Zomato’ ऐप से मिलेगी पूरी तरह डिजिटल एंट्री
gularya.com

GULARYA.COM is your esteemed and reliable news portal, where you can access not only verified reports on local and national current events but also in-depth and credible coverage of complex subjects such as astrology, Bollywood, and other significant updates. This portal was founded with the vision of providing readers with distinctive, authentic, and intellectually enriching information amid the clutter of ordinary news, ensuring that every story serves not just as a source of information but also as a benchmark of truth and knowledge.

About Company

  • About
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • Privacy Policy

Subscribe Now for Real-time Updates on the Latest Stories!

Youtube Instagram Facebook

© Gularya. All Rights Reserved.

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?

%d