जमशेदपुर : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो के तत्वावधान में आयोजित चौथा इंटर रामकृष्ण मिशन स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट–2025 का सफल आयोजन 20 एवं 22 दिसंबर 2025 को किया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विभिन्न रामकृष्ण मिशन स्कूलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जूनियर बॉयज वर्ग
विजेता: विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो
प्रथम उपविजेता: रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदघोड़ा
द्वितीय उपविजेता: रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर
सीनियर बॉयज वर्ग
विजेता: रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदघोड़ा
प्रथम उपविजेता: विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो
द्वितीय उपविजेता: रामकृष्ण मिशन लेडी इंदिरा सिंह इंग्लिश स्कूल, टेल्को
गर्ल्स वर्ग
विजेता: रामकृष्ण मिशन लेडी इंदिरा सिंह इंग्लिश स्कूल, टेल्को
प्रथम उपविजेता: विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो
द्वितीय उपविजेता: रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदघोड़ा
विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल चंदन कुमार, ऑफिसर इंचार्ज, आज़ाद नगर थाना एवं स्कूल एडमिन सौम्या दीप के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता टीमों और प्रतिभागियों को उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रेफरी, कोच, शिक्षकों एवं छात्र स्वयंसेवकों की विशेष सराहना की गई।
टूर्नामेंट का समापन खेल भावना और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।





