गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में मिला बछड़े का कटा सिर, इलाके में तनाव

1 Min Read

विहिप ने जताया आक्रोश, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब परिसर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जे.एन. दास कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इसे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गम्हरिया अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार तथा आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में गाय के बछड़े के कटे सिर को विधिवत रूप से जमीन में दफन कराया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

Share This Article