रोटी बैंक के कार्यों की चंपाई सोरेन ने की सराहना

Raj Sharma
1 Min Read

Jamshedpur दुमका: समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था रोटी बैंक के संस्थापक श्री जतिन कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के सामाजिक विकास, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान तथा जनकल्याणकारी सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान श्री जतिन कुमार ने रोटी बैंक द्वारा किए जा रहे विभिन्न मानव सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था जरूरतमंदों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराने, आपदा के समय राहत सहायता देने तथा समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन ने रोटी बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से किए गए ऐसे कार्य समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जतिन कुमार को समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर समाजसेवा, युवा सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। यह मुलाकात समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

Share This Article