बागुनहातु में मकर संक्रांति पर टुसु मेला, लोक-संस्कृति की छटा से सजा मैदान

2 Min Read

जमशेदपुर : मकर संक्रांति के अवसर पर बागुनहातु स्थित A.R.G. आदिवासी रुतुई गुड़ाई मैदान में बऊरी समाज के तत्वावधान में टुसु मेला एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बऊरी समाज के अध्यक्ष अरमान बाउरी एवं उनकी टीम ने किया।
मेले में क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। टुसु मेला के माध्यम से आदिवासी एवं लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार का सराहनीय प्रयास देखने को मिला। पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा रवि सवैया, डिबार पूर्ति, उपेंद्र, शिवचरण बारी, शिवशंकर सिंह, बंटी सिंह, कुमार अभिषेक, प्रहलाद लोहार, दीपक करमाकर, अनुभव, मछिंद्र निषाद, सुभाष प्रमाणिक, शशिधर राणा सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बऊरी समाज के अध्यक्ष अरमान बाउरी, सूरज, पप्पू, सुमन, जगदीश बाउरी, अरुण बाउरी, कोको बाउरी, ओमप्रकाश बाउरी, माधो बाउरी, गणेश बाउरी, बबलू बाउरी, वीरेन बाउरी सहित युवाओं और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने और अपनी परंपराओं को जीवित रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This Article