साकची कासीडीह में युवक पर चापड़ से हमला, गंभीर रूप से घायल

Raj Sharma
2 Min Read

 

जमशेदपुर:

साकची थाना क्षेत्र के कासीडीह इलाके में आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान प्रेम पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर आरोपी युवक राहुल पासवान ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

घटना के बाद कासीडीह इलाके में तनाव का माहौल देखा गया, हालांकि पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share This Article