जमशेदपुर (साकची)। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप गोल चौक के समीप मरीन ड्राइव रोड पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजुकी बलेनो कार (नंबर JH05 DB 7906) को एक महिला चालक चला रही थीं। इसी दौरान अचानक वाहन से उनका नियंत्रण हट गया।
नियंत्रण खोने के बाद बलेनो कार सड़क किनारे खड़ी एक टाटा नेक्सन कार से जा टकराई और टक्कर के बाद सड़क पार कर गई। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ या अन्य वाहन नहीं थे, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया। किसी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना महाराणा प्रताप गोल चौक, साकची के पास हुई। महिला चालक द्वारा वाहन क्षति को लेकर बीमा (इंश्योरेंस) क्लेम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, ऐसे में थोड़ी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग की है।
जमशेदपुर से अमरेश कुमार की रिपोर्ट





