जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ऑटो ने दर्ज़ी को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर।
शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने सड़क किनारे मौजूद दर्जी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दर्ज़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो में सवार दो अन्य यात्री भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हादसे में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article