नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: अन्य राउंड की गिनती जारी, कई उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
जमशेदपुर। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए मतगणना जारी है। प्रथम चक्र की गिनती पूरी होने के बाद नौशीन खान 6654 मत प्राप्त कर बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों से मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।
मतगणना केंद्र पर प्रशासन की कड़ी निगरानी में प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। अभी अन्य राउंड की गिनती शेष है और कई प्रत्याशियों के मतों की गणना जारी है, जिससे अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है और समर्थक मतगणना स्थल के बाहर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। अंतिम परिणाम सभी चक्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से घोषित किया






