परवेज आलम सबसे आगे, सरवर आलम दूसरे स्थान पर
सरायकेला-खरसावां : नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत शहरी स्थानीय निकाय-19 कपाली नगर परिषद (वर्ग-ख) में अध्यक्ष पद के लिए मतों की गणना का परिणाम-पत्र (प्रपत्र-19, नियम 98) जारी कर दिया गया है। मतगणना 27 फरवरी 2026 को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में संपन्न हुई।
निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार राय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रथम चक्र की गणना में परवेज आलम ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर बढ़त बना ली है।
पहले राउंड के प्रमुख आंकड़े
प्रथम चक्र में प्रत्याशियों को प्राप्त विधिमान्य मत इस प्रकार हैं:
अफसर इमाम – 191
मो. इरफान – 172
मो. गुलजार अंसारी – 134
गुलाम गौस – 219
तसलीमा खातून – 226
एस.एम. ताजदार आलम – 132
परवेज आलम – 1899
संतोष कुमार महती – 126
मोहम्मद सरफराज आलम – 127
सरवर आलम – 1222
सोभा रानी महतो – 86
कुल मतदान का विवरण
विधिमान्य मतों की कुल संख्या: 4836
प्रतिक्षेपित मतों की कुल संख्या: 555
डाले गये कुल मत: 5091
मुकाबला रोचक, अंतिम परिणाम शेष
पहले चक्र के रुझानों में परवेज आलम ने स्पष्ट बढ़त बना ली है, जबकि सरवर आलम दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि अभी द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चक्र की मतगणना शेष है, जिससे अंतिम परिणाम में बदलाव संभव है।
मतगणना प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें आगामी राउंड के परिणामों पर टिकी हुई हैं।
अंतिम परिणाम सभी चक्रों की गिनती पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।






